Printing Business कैसे Start करें? Complete Beginner Guide 2026

Printing Business

Printing Business कैसे Start करें? Complete Beginner Guide 2026

By Thakur Sunil Chauhan

Introduction

Printing Business दुनिया के सबसे पुराने और भरोसेमंद Business में से एक है। आज भी Visiting Cards, Pamphlets, Flex Banners, Stickers, Bill Books, Carry Bags और Packaging Products की demand लगातार बनी हुई है।

अगर आप एक नया Business शुरू करना चाहते हैं या अपनी आय का एक नया स्रोत बनाना चाहते हैं, तो Printing Business एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

इस Guide मे हम Printing की Basic जानकारी, Printing Process, CorelDRAW की Importance, Required Machines, Investment और Customer लाने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानेंगे

Printing Business क्या है ?

The art & science of making a large no. of copies of an original by using Ink, Paper, & Printing Machine is termed as printing. 

एक मूल प्रति (Original Copy) से अनेक (Duplicate Copies) तैयार करने की प्रक्रिया को Printing कहा जाता है।

आज Printing Industry में Digital Printing, Offset Printing, Flex Printing, Screen Printing Gravure printing & Sublimation Printing जैसे कई segments उपलब्ध है। छोटे व्यापारी से लेकर बड़ी companies तक सभी को किसी न किसी रूप में printing की आवश्यकता पड़ती है।

Printing Industry किसी भी business की Branding & Marketing में महत्तवपूर्ण भूमिका निभाती है। जब भी कोई company अपना product या service promote करना चाहती है तो उसे कोई न किसी रूप में Printing की आवश्यकता पड़ती है।

What Is The Process Of Printing?

3 Steps से  printing का process complete होता है।

1.Pre-Press

 Printing Process का पहला चरण Pre-Press कहलाता है। इस चरण में CorelDRAW या  Photoshop में Designing, Layout Setting, Sizing, Color Selection और File Preparation की जाती है। इसके बाद Master, Positive Film या Plate तैयार की जाती है। 

2. Press

इस चरण में Design को Printing Machine की सहायता से Print किया जाता है। इसमें Digital Printing, Offset Printing, Screen Printing, Flex Printing, DTF Printing तथा Sublimation Printing जैसी तकनीकों का उपयोग किया जाता है। 

3. Post Press

Printing के बाद Product की Finishing की जाती है। इसमें Cutting, Lamination, Folding, Binding, Die Cutting, UV Coating, Foiling और Varnish जैसे कार्य शामिल होते हैं। 

Printing Business Start करने के लिए क्या सीखना जरूरी है?

किसी भी Printing Business को सफलता से शुरू करने के लिए सबसे पहले Designing की Basic और Layout Creation की जानकारी होना बहुत जरूरी है। CorelDRAW और Photoshop जैसे सॉफ्टवेयर की मदद से किसी भी printing products के डिजाइन तैयार किए जाते हैं।

इसके अलावा Page Size, Bleed, Margin, Color Mode (CMYK, RGB, Pantone), Sheet Sizing & File Format of Printing Machine जैसे concepts की समझ भी होनी चाहिए। जितनी अच्छी आपकी Designing और Printing कि समझ होगी, उतनी ही कम गलतियाँ होंगी और customer satisfaction बढेगा।

CorelDRAW – Printing Business की आत्मा

CorelDRAW Printing Industry की आत्मा है। यह एक Professional Designing Software है। इसकी मदद से Visiting Cards, Letterheads, Bill Books, Stickers, Flex Banners, Packaging और सभी तरह के Designs तैयार किए जाते हैं। 

यदि आप Printing Business शुरू करना चाहते हैं तो CorelDRAW सीखना आपके लिए बहुत फ़ायदेमंद साबित हो सकता है। इसके बारे में हम अपने अगले  blog में detail से जानेंगे। 

निष्कर्ष 

Printing Business आज भी एक profitable और demand वाला business हैं। यदि आप Designing, Printing Process और Customer Handling की जानकारी प्राप्त कर लेते हैं तो आप इस  business में सफलता प्राप्त कर सकते हैं, और अपना Printing Business सफलता पूर्वक चला सकते हैं।

आने वाले blogs में हम CorelDRAW, Printing Machines, Investment, Digital Marketing और Customer लाने के तरीकों के बारे में detail में चर्चा करेंगे।

FAQ

Q1. Printing Business शुरू करने के लिए कितना Investment चाहिए?

Ans: Printing Business छोटे स्तर पर 15,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये तक की लागत में शुरू किया जा सकता है। यह आपके Business Model पर निर्भर करता है।

Q2. क्या CorelDRAW सीखना जरूरी है?

Ans: हाँ, CorelDRAW Printing Business Industry का सबसे आसान Designing Software है। इसकी सहायता से
हर प्रकार के Professional Designs तैयार किए जाते हैं।

Q3. Printing Process के मुख्य चरण कौन-कौन से हैं?

Ans: Printing Process मुख्य रूप से तीन चरणों में पूरा होता है – Pre-Press, Press और Post-Press।

Q4. क्या घर से Printing Business शुरू किया जा सकता है?

Ans: हाँ, Computer, Printer और Designing Skills के साथ घर से भी Printing Business शुरू किया जा सकता है।

Q5. Printing Business में सबसे महत्वपूर्ण Skill कौन सी है?

Ans: Designing, Rate Calculation, Paper GSM, Sizing और Customer Handling, Printing Business की सबसे महत्वपूर्ण Skills में से एक हैं।

क्या आप Printing Business और Digital Marketing को Professional तरीके से सीखना चाहते हैं?

मैं ठाकुर सुनील चौहान, (Printweek magazine featured) पिछले 35 वर्षों से Printing Industry में कार्य कर रहा हूँ। अपने अनुभव और Digital Marketing की Practical Strategies को मैं अपने Printing & Digital Marketing Mastery Program में सिखाता हूँ।

यदि आप Printing Business शुरू करना चाहते हैं या अपने Printing Business को Grow करना चाहते हैं, तो मेरा Free Webinar Join करें।

1 thought on “Printing Business कैसे Start करें? Complete Beginner Guide 2026”

  1. Pingback: CorelDRAW क्या है? Printing Business में इसकी Importance - Printing Guru

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top